दिवाली 2026 के गिफ़्ट बॉक्स आ गएउपहार देखें →

हमारा घी · शेखावाटी, राजस्थान

देसी घी ऑनलाइन — गाय का बिलोना और भैंस का घी

पिलानी के पास के गाँव के घरों में बना घी: मिट्टी के मटके में जमी दही, लकड़ी के बिलोने से हाथ से मथी, और मिट्टी की हांडी में लकड़ी की धीमी आँच पर पका। पूरे भारत में मुफ़्त डिलीवरी।

हर पैक, हर साइज़

बिलोना घी — 500 मि.ली., 1, 2 और 5 लीटर

देसी गाय का बिलोना घी और देसी भैंस का बिलोना घी — दोनों मिट्टी के मटके में दही बिलोकर, लकड़ी की धीमी आँच पर पकाए। 500 मि.ली. और 1 लीटर काँच के जार में, 2 और 5 लीटर स्टील के टिन में। पैक पर टैप करें — वही साइज़ चुना हुआ खुलेगा।

आपके लिए कौन सा घी?

ख़रीदने से पहले

गाय और भैंस के घी में क्या फ़र्क़ है?
दोनों बिलोना तरीके से बनते हैं, पूरे दूध की दही को हाथ से मथकर। देसी गाय का बिलोना घी सुनहरा होता है, इसकी ख़ुशबू गहरी और सोंधी होती है, और एक किलो के लिए 25–30 लीटर दूध लगता है। देसी भैंस का घी सफ़ेद, गाढ़ा और मलाईदार होता है, राजस्थान के घरों में लड्डू, हलवा और चूरमे के लिए यही लिया जाता है।
इसे कैसे रखें और कितने दिन चलता है?
जार बंद रखें, सीधी धूप से दूर, और सूखा चम्मच इस्तेमाल करें। फ़्रिज की ज़रूरत नहीं। पैकिंग के 12 महीने के अंदर सबसे अच्छा (तारीख़ जार पर देखें)। रंग, दाने और ख़ुशबू में थोड़ा फ़र्क़ शुद्धता की निशानी है।
क्या आप राजस्थान के बाहर भी डिलीवरी करते हैं?
हाँ। हम पूरे भारत में भेजते हैं — 500 मि.ली. और 1 लीटर काँच के जार में, 2 और 5 लीटर स्टील टिन में — बबल-रैप करके क्राफ़्ट बॉक्स में। डिलीवरी में आम तौर पर 3–6 दिन लगते हैं। डिलीवरी चार्ज, अगर कोई हो, तो पेमेंट से पहले दिख जाता है।
सभी सवाल

घी गाइड से

सभी लेख
कुकीज़ के बारे में एक छोटी बातहम Google Analytics से समझते हैं कि लोगों को कौन-सा घी पसंद है, और Meta Pixel से साइट पर आए लोगों को Facebook, Instagram और WhatsApp पर हमारा घी दिखाते हैं। आपका नाम, फ़ोन और पता कभी साझा नहीं होता, कुछ बेचा नहीं जाता। प्राइवेसी पॉलिसी