दिवाली 2026 के गिफ़्ट बॉक्स आ गएउपहार देखें →
जानना ज़रूरी

जो सवाल परिवार हमसे पूछते हैं

सवाल-जवाब
गाय और भैंस के घी में क्या फ़र्क़ है?
दोनों बिलोना तरीके से बनते हैं, पूरे दूध की दही को हाथ से मथकर। देसी गाय का बिलोना घी सुनहरा होता है, इसकी ख़ुशबू गहरी और सोंधी होती है, और एक किलो के लिए 25–30 लीटर दूध लगता है। देसी भैंस का घी सफ़ेद, गाढ़ा और मलाईदार होता है, राजस्थान के घरों में लड्डू, हलवा और चूरमे के लिए यही लिया जाता है।
कौन सा घी किस काम के लिए?
गाय का बिलोना घी रोटी, दाल और लड्डू पर ऊपर से डालने और रोज़ के तड़के के लिए। भैंस का घी मिठाई, चूरमा, हलवा और त्योहार के खाने के लिए।
क्या घी जाँचा हुआ है?
सील करने से पहले हर बैच हम ख़ुद चखते हैं। हर जार पर बैच नंबर लिखा होता है।
इसे कैसे रखें और कितने दिन चलता है?
जार बंद रखें, सीधी धूप से दूर, और सूखा चम्मच इस्तेमाल करें। फ़्रिज की ज़रूरत नहीं। पैकिंग के 12 महीने के अंदर सबसे अच्छा (तारीख़ जार पर देखें)। रंग, दाने और ख़ुशबू में थोड़ा फ़र्क़ शुद्धता की निशानी है।
ऑर्डर और भुगतान कैसे करें?
अपना घी चुनें, “अभी ख़रीदें” दबाएँ, पता भरें और UPI से भुगतान करें (QR स्कैन करें या UPI ऐप खोलें)। UTR डालें — हम भुगतान जाँचकर WhatsApp पर ऑर्डर की पुष्टि करते हैं। आप सीधे WhatsApp पर भी ऑर्डर कर सकते हैं।
क्या आप राजस्थान के बाहर भी डिलीवरी करते हैं?
हाँ। हम पूरे भारत में भेजते हैं — 500 मि.ली. और 1 लीटर काँच के जार में, 2 और 5 लीटर स्टील टिन में — बबल-रैप करके क्राफ़्ट बॉक्स में। डिलीवरी में आम तौर पर 3–6 दिन लगते हैं। डिलीवरी चार्ज, अगर कोई हो, तो पेमेंट से पहले दिख जाता है।
अगर जार टूटा हुआ मिले तो?
डिब्बा खोलते समय एक छोटा वीडियो बनाएँ। जार टूटा मिले तो डिलीवरी के 24 घंटे के अंदर वह वीडियो WhatsApp पर भेजें — नया जार मुफ़्त रवाना होगा। देखें mhara.in/guarantee।
क्या मैं अपना ऑर्डर ट्रैक कर सकता हूँ?
हाँ। ऑर्डर नंबर और फ़ोन नंबर से ट्रैक पेज पर देखें, या WhatsApp पर मैसेज करें।
क्या 500 ग्राम का जार भी मिलता है?
हाँ। हमारा घी एक से ज़्यादा साइज़ के जार में मिलता है। अभी कौन-से साइज़ मिल रहे हैं, यह हर प्रोडक्ट पेज पर दिखता है, साइज़ वहीं चुनें।
क्या कोई हेल्थ क्लेम है?
हम कोई दावा नहीं करते। हम बताते हैं कि घी कैसे बना और इसमें क्या है (सिर्फ़ दूध की चर्बी) — बाक़ी आपकी दादी पर।

WhatsApp पर पूछें

कुकीज़ के बारे में एक छोटी बातहम Google Analytics से समझते हैं कि लोगों को कौन-सा घी पसंद है, और Meta Pixel से साइट पर आए लोगों को Facebook, Instagram और WhatsApp पर हमारा घी दिखाते हैं। आपका नाम, फ़ोन और पता कभी साझा नहीं होता, कुछ बेचा नहीं जाता। प्राइवेसी पॉलिसी